मुजफ्फरपुर हाजीपुर से हावड़ा, जसीडीह और गोरखपुर के रूट पर अब भीड़ का सामना कम करना होगा. एक नई स्पेशल ट्रेन उत्तराखंड के लालकुआं से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलाई जा रही है. यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 29 के बीच चलाई जाएगी. यह ट्रेन बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी. यह ट्रेन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ने का काम करेगी. इस ट्रेन का रूट 30 स्टॉपेज के साथ लालकुआं से हावड़ा तक है.

जानकारी के लिए आपको बता दें की यह ट्रेन बिहार के कई महत्वपूर्ण जंक्शन जैसे सिवान जंक्शन, छपरा जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन और क्यूल जंक्शन पर रुकती है.

  1. सिवान जंक्शन
  2. छपरा जंक्शन (CPR)
  3. हाजीपुर जंक्शन (HJP)
  4. मुजफ्फरपुर जंक्शन (MFP)
  5. समस्तीपुर जंक्शन (SPJ)
  6. बरौनी जंक्शन (BJU)
  7. क्यूल जंक्शन (KIUL)

हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन (05059) अप ट्रेन की का समय सारणी:

स्टेशन का नामआगमन का समयप्रस्थान का समय
हावड़ा11:30 PM
किउल जंक्शन06:48 AM06:58 AM
बरौनी जंक्शन09:50 AM10:00 AM
समस्तीपुर जंक्शन11:40 AM11:50 AM
मुजफ्फरपुर जंक्शन01:00 PM01:10 PM
हाजीपुर जंक्शन02:18 PM02:28 PM
लालकुआं01:55 PM

लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (05060) डाउन का समय सारणी:

स्टेशन का नामआगमन का समयप्रस्थान का समय
लालकुआं01:35 PM
हाजीपुर जंक्शन09:10 AM09:20 AM
मुजफ्फरपुर जंक्शन10:05 AM10:15 AM
समस्तीपुर जंक्शन11:12 AM11:22 AM
बरौनी जंक्शन12:25 PM12:35 PM
किउल जंक्शन02:35 PM02:45 PM
हावड़ा09:30 PM