गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिहार के भागलपुर समेत कई स्टेशनों से जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे अपनी सिग्नल सिस्टम और ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसीलिए कई रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम आरम्भ है. यही कारण है की अकोला-रतलाम रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेन के मार्ग में बदलाव कर दिया गया है. इस रूट पर यार्ड रिमॉडलिंग का भी काम चल रहा है.
इस कार्य के चलते कई ट्रेनें रिशिड्यूल की गई हैं और उन्हें नए मार्ग से चलाया जा रहा है. आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब अपने पुराने मार्ग की बजाय नए मार्ग से चलेगी. इसी तरह सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी अब बदले हुए मार्ग से चलेगी. यह सभी परिवर्तन अस्थायी हैं रूट पर चल रही कार्य समाप्त होने के बाद सभी ट्रेन अपने नियमित समय से चलने लगेगी.
निचे दी गई है पूरी लिस्ट
| Train number | Train name | नया मार्ग | Date |
|---|---|---|---|
| 22948 | भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस | इटारसी-भोपाल-रतलाम-वडोदरा | 15 एवं 18 जुलाई |
| 22947 | सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस | वडोदरा-रतलाम-भोपाल-इटारसी | 16 एवं 20 जुलाई |
| 19435 | अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस | छायापुरी-रतलाम-भोपाल | 18 जुलाई |
| 19436 | आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस | भोपाल-रतलाम-छायापुरी | 20 जुलाई |
| 12361 | आसनसोल – सीएसएमटी, मुंबई एक्सप्रेस | इटारसी – नरखेड़ – वडनेरा – भुसावल | 21 जुलाई |
इन सभी ट्रेन के मार्गे में भी बदलाव कर दिया गया है.
| गाड़ी संख्या | गाड़ी का नाम | नया मार्ग | तिथि |
|---|---|---|---|
| 19483 | अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस | छायापुरी-रतलाम-भोपाल | 15, 16, 17, 19, 20, 21 एवं 22 जुलाई |
| 19484 | बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस | भोपाल-रतलाम-छायापुरी | 14 से 19 जुलाई |