बिहार में मौसम की स्थिति फिर से बदल रही है. उमस वाली गर्मी फिर से लौट आई है. सूबे के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है . कई पूर्वी जिलों जैसे किसनगंज , अररिया, सुपौल में तो मूसलाधार बारिश हो रही है. वहां के लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से निचे चला गया है. वहीं कुछ जिले ऐसे भी जिलें हैं जहाँ पर फिर से उमस वाली भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है.
आइये देखते है इस मानसून बिहार के पूर्वी जिलों में कितनी बारिश हुई है:
| जिला | वर्षा (मिमी) | सामान्य से अधिक (%) |
|---|---|---|
| किशनगंज | 1044.8 | 66% |
| अररिया | 541.2 | 13% |
| पश्चिम चंपारण | 493.6 | 28% |
| सीवान | 370 | 36% |
| अरवल | 254.2 | 24% |
मौसम विभाग के अनुसार पटना , समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, हाजीपुर, लखीसराय , छपरा जैसे जिलों में उमस वाली गर्मी से लोगो का पसीना रुक नहीं रहा है. आज बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. गोपालगंज , सारण , सिवान, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, और भागलपुर में काले बादल के साथ मेघ गर्जन और बिजली चमकेगी. साथ ही तेज बारिश होगी.
पटना मौसम रिपोर्ट:
राजधानी पटना में आज का मौसम मिश्रित रहेगा. यहाँ पर बारिश की संभावना 18% है. शहर के बाहरी इलाकों में बारिश हो सकती है. हालाँकि पटना में नमी का स्तर बहुत ज्यादा रहेगा रिपोर्ट के अनुसार हवा में नमी की मात्रा 92% तक पहुँच सकता है. इस कारण से यहाँ उमस वाली गर्मी का एहसास होगा. साथ ही लोगो के पसीने भी आयेंगे.
राजधानी पटना में हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.