बिहार में श्रावन शुरू होते ही रेलवे पूरी कोशिश कर रही है की श्रावन के वजह से बड़ी भीड़ को कैसे कण्ट्रोल किया जाये. इस दिशा में रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन चला रही है. सिर्फ इतना ही नहीं अब तो बिहार से गुजरने वाली कई तरह की प्रमुख ट्रेनों में भी बदलाव किये जा रहे है. पटना से गुजरने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में आज से महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है.
इस बदलाव के तहत राजधानी एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज बिहार में जोड़ा गया है. यह नया स्टॉपेज बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रख कर जोड़ा गया है. अब यह डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन बाबाधाम जाने वाले यात्रियों के लिए बिहार के मानसी में 2 मिनट का स्टॉपेज करेगी.
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का मानसी में रुकने का समय होगा शाम के 6 बजकर 3 मिनट पर . 2 मिनट के स्टॉप के बाद यह एक्सप्रेस ट्रेन 6 बजकर 5 मिनट पर आगे की ओर प्रस्थान का जाएगी. वहीँ गाड़ी संख्या 12424 जो नई दिल्ली से डिब्रूगढ जाती है वो सुबह के 07.45 में मानसी में रुकेगी.
इसी महीने के 17 जुलाई से राजधानी एक्सप्रेस का यह नया बदलाव लागु कर दिया गया है. अब यह ट्रेन बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, और खगड़िया के रास्ते कानपुर सेंट्रल होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी. इस नए रूट से बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.