बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है. ऐसा माना जा रहा है की बिहार में मानसून कमजोर पर रहा है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी उमस वाली गर्मी हो रही है. हवा में आद्रता की मात्र 84% पहुच गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. उमस भरी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बारिश अब जरुरी हो गया है.

राजधानी पटना समेत किशनगंज, सुपौल, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और भागलपुर में तूफान और आंधी की संभावना है. आज की ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, मोकामा , कटिहार, खगरिया और पूर्णिया में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश के अनुमान है.

बिहार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहेगा. वायुदाब 1002 हेप्टापास्कल रहने की संभवना है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवातिये परिसंराचना के संकेत मिल रहे है. अगर ऐसा होता है तो पश्चिम बंगाल समेत झारखण्ड और बिहार में भारी बारिश होगी.

बिहार के कुछ प्रमुख शहरों के मौसम की जानकारी निचे है:

पटना:
अधिकतम तापमान: 34°C
बारिश की संभावना: 70%
भागलपुर:
अधिकतम तापमान: 33°C
बारिश की संभावना: 60%
दरभंगा:
अधिकतम तापमान: 32°C
बारिश की संभावना: 65%


समस्तीपुर:
अधिकतम तापमान: 33°C
बारिश की संभावना: 75%
किशनगंज:
अधिकतम तापमान: 31°C
बारिश की संभावना: 80%

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...