मार्च का महीना अंतिम चरण में है। और इस बार प्रचंड गर्मी दस्तक दे रही है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. बिहार में अभी से ही अधिकतम तापमान 37°C के आस पास पहुंच चुका है. आगे आने वाले दिनों में गर्माहट और बढ़ेगी, 40°C तक पहुंच सकती है।
बीच-बीच में बारिश होती रहती है. जिससे लोगो को काफी राहत मिल रही है. लेकिन जब बारिश ख़त्म हो जाएगी तब भीषण गर्मी के आसार है. ऐसा माना जा रहा है की इस बार अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू जायेगा.
बिहार के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले महीने में भी 40°C का तापमान संभव है। आज का तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम 20°C से 22°C के बीच हो सकता है।
बारिश के साथ साथ इस महीने मौसम में गर्माहट बढ़ी है। मार्च महीने के महीने के आखिरी दिन बारिश हो सकती है। बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में तापमान में 2-4 °C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। 27 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.7°C रिकॉर्ड किया गया। हवा के नमी है लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 31 मार्च को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।