बिहार एक उत्तर भारतीय राज्य है. बिहार में मौसम पूरी तरह से करवट ले चूका है. कभी चिलचिलाती धुप तो कभी घने बदल के साथ बारिश होने लगी है. मौसम विज्ञानिक ने राज्य के कई प्रमुख शहरों में मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है.
हवा की गति:
इन 7 शहरों भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई और बांका में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का मिजाज:
दक्षिण बिहार के कई जिलों में छिटपुट और हलकी बारिश के आसार हैं. बिहार के कई शहरों के तापमान में भी लगातार हो रहे बदलाव का संकेत है। आइये जानते है कुछ प्रमुख शहरों के तापमान के बारे में.
शहर | तापमान अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | तापमान न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 38.01 | 24.4 |
गया | 37.5 | 21.00 |
भागलपुर | 36.2 | 22.5 |
मुजफ्फरपुर | 35.8 | 23.5 |
तापमान का अनुमान:
बिहार के कुछ शहरों में तापमान काफी बढ़ सकता है. उमस के साथ होने वाली समस्या से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आपको बता दें की पटना में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है. जबकि शेखपुरा और जीरादेई में यह 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
गया में हल्की वर्षा:
बिहार के गया जिले में हल्की बारिश भी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गया जिले में 0.1 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई है। जो की बहुत कम है.