मिडिल क्लास यात्री भी वातानुकूलित बोगी में सफ़र कर सके इसके लिए रेलवे कई वर्ष पहले गरीब रथ नाम से एक ट्रेन चलाई थी. वो ट्रेन लगभग देश के सभी रूट पर आज भी चलती है. अब इसी गरीब रथ को समर स्पेशल ट्रेन बना कर चलाने योजना बनाई जा रही है. वैसे तो ज्यादातर समर स्पेशल ट्रेन जनरल डब्बों से बनी होती है लेकिन यह अलग है.
वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने जानकरी दी है की दिनांक 6 मई से बिहार के भागलपुर से नई दिल्ली के लिए एक गरीब रथ समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह फुल AC समर स्पेशल ट्रेन दिल्ली और भागलपुर के बीच अब कुल 8 फेरे लगाएगी. यह गरीब रथ विशेष ट्रेन 30 मई तक चलाई जायगी.
नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली गरीब रथ स्पेशल ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 04022 / 04021 है बिहार के भागलपुर से सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी. वहीँ यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार और गुरुवार को खुलेगी. ट्रेन में अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
इस ट्रेन के स्टॉपेज निचे दिए गए है:
स्थान |
---|
कानपुर |
अभयपुर |
बाढ़ |
सुल्तानगंज |
किऊल |
पटना साहिब |
धरहरा |
फतुहा |
जमालपुर |
पटना जंक्शन |
बरहिया |
खुसरुपुर |
बरियारपुर |
मोकामा |
डीडीयू |
बख्तियारपुर |
लखीसराय |
आरा |
हाथीदह |
कजरा |
नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली गरीब रथ स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या: 04022/04021 – नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली गरीब रथ स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से खुलने की तारीख: 06 से 30 मई
भागलपुर से खुलने की तारीख: 07 मई से 01 जून
नई दिल्ली से खुलने का का समय: दोपहर 1 बजकर 20 मिनट
भागलपुर पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 11:30 बजे
भागलपुर से खुलने का समय: दोपहर 1 बजकर 30 मिनट
नई दिल्ली पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर 12:15 बजे