बिहार के मौसम में एक अजीब स्थिति बनती नजर आ रही है. बिहार के कुछ जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है तो दुसरे तरफ कई ऐसे जिलें है जहाँ तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की सम्भावना जताई गई है. इन सब के बीच यह बात तो साफ़ हो गई है की बिहार का मौसम बदलने वाला है. आगामी सोमवार से यह बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही मंगलवार , बुधवार से शनिवार तक कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
IMD से मिली रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय परिसंचरण बन रही है. कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में दबाब बना हुआ है. जिसमे कारण पिछले दिनों बिहार के कई जिलों के अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है. इसी कारण अधिकांश उत्तर बिहार के हल्की और मीडियम वर्षा का अनुमान है.
मौसम विभाग का कहना है की रविवार से दक्षिण बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीँ सोमवार से उत्तर बिहार के किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया , मधेपुरा, सहरसा और कटिहार जैसे इलाकों में मुसलाधार बारिश के आसार है. अगर इन जगहों पर बारिश होती है तो इसका असर पुरे बिहार पर देखने को मिलेगा. सभी जिलों के अधिकतम तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी.
निचे कुछ ऐसे जिलों के नाम दिए गए है जाना हीट वेव के आसार जताए गए है.
जिला | स्थिति |
---|---|
बेगूसराय | लू अलर्ट |
खगड़िया | लू अलर्ट |
मुंगेर | लू अलर्ट |
जमुई | लू अलर्ट |
बांका | लू अलर्ट |
वैशाली | लू अलर्ट |
गोपालगंज | लू अलर्ट |
मुजफ्फरपुर | लू अलर्ट |
शिवहर | लू अलर्ट |
सुपौल | लू अलर्ट |
कैमूर | लू अलर्ट |
औरंगाबाद | लू अलर्ट |
नवादा | लू अलर्ट |
लखीसराय | लू अलर्ट |