लाखों बिहार के लोग राजधानी दिल्ली में रहते है. अक्सर बिहार और दिल्ली के रेल रूट पर जबरदस्त भीड़ रहती है. सभी रेगुलर ट्रेन की वेटिंग लिस्ट भी लम्बी होती है. इस बार के गर्मी में तो सभी ट्रेन फुल जा रही है. पिछले 15-20 दिन में रेलवे ने लगभग दो दर्जन विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है. इस बार बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए एक और विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया.
मुजफ्फरपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. यह ट्रेन 29 मई तक चलेगी. यह विशेष ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से 22:30 बजे खुलेगी. उसके लगभग एक घंटे बात 23:35 बजे अगला स्टेशन हाजीपुर पहुचेगी. फिर रात के 12:35 पर पाटलिपुत्र पहुचेगी. फिर दानापुर , आरा , बक्सर , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए सुबह 6: 15 बजे वाराणसी पहुचेगी.
फिर मुजफ्फरपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 6:25 सुबह में खुलेगी. फिर वह से अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद , गाजियाबाद होते हुए रात के 11:10 बजे पुराणी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुचेगी. बता दें की यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए 28 मई तक चलेगी वहीँ दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए 29 मई तक चलेगी.
मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04044 होगी वहीँ दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाने वाली की गाड़ी संख्या 04043 होगी. यह एक विशेष ट्रेन रविवार और बुधवार को ही चलेगी है. जिन यात्रियों को बिहार से दिल्ली जाना वो इसमें एक बार कन्फर्म टिकट के लिए अप्लाई कर सकते है. टिकट ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन टिकट काउंटर से पाया जा सकता है.