बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के अधिकांश जिलों में फिर से तापमान बढ़ने वाला है . लेकिन कुछ ऐसे जिलें भी है जाना अब भी वर्षा के आसार को लेकर अलर्ट जारी है. सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि आंधी-पानी के आसार भी जताए गए है. इसके साथ-साथ बिहार के सात जिलों ऐसे भी है जहाँ चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग का कहना है की राजधानी पटना में मौसम का हाल भी यही है कि आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा बिहार के पूर्वी और उत्तरी जिलों में जैसे की सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में काले बादल का गरजना और फिर मुसलाधार बारिश की संभवना जताई गई है.
यह प्री- मानसून के गतिविधी का असर है. जिसके कारण बिहार के सुपौल में बीते दिन 52.1 मिमी की बारिश दर्ज की गई है. सूबे में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर का रहा जो 39.6 डिग्री सेल्सियस है और राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रही. आने वाले 24 घंटे में पटना के तापमान में बृद्धि के आसार है. वहीँ कुछ उत्तरी जिलों में तापमान अभी सामान्य से निचे कायम रहेगा.
आइये जानते है कुछ ऐसे जिले और वहां होने वाले बारिश के बारे में , निचे पूरा लिस्ट दिया गया है :
| स्थान | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| सुपौल, बीरपुर | 44.0 |
| अररिया, नरपतगंज | 42.2 |
| पूर्वी चंपारण, ढाका | 24.2 |
| अररिया, सिकटी | 20.4 |
| फारबिसगंज | 20.4 |
| दरभंगा, बेनीबाद | 20.0 |
| किशनगंज, ठाकुरगंज | 18.4 |
| रोहतास, दिनारा | 18.2 |
| किशनगंज, टेढागाछ | 14.8 |
| मधुबनी, झंझारपुर | 14.6 |
| पूर्णिया | 12.6 |