Success Story: UPSC की परीक्षा पास करना किसी तपस्या से कम नहीं है. UPSC की परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ पढाई ही नहीं बल्कि धैर्य और विश्वाश की भी जरुरत होगी. तभी उम्मीदवार किसी भी परिस्थिति से अपने आप को निकालकर अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहता है. आईएएस अनु कुमारी भी कुछ ऐसे परिस्थिति से गुजरी जहाँ से निकल कर UPSC क्रैक करना आसान नहीं था.
दरअसल अनु कुमारी को शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का मन था. लेकिन पढाई समाप्त करने के बाद वो एक बैंक में जॉब करने लगी. करीब 9 वर्ष उन्होंने ICICI बैंक में जॉब किया. लेकिन उनका मन तो कही और था. उन्होंने एक दिन जॉब छोड़ दी. और UPSC की तैयारी में लग गई. अनु कुमारी के लिए ये कोई आसान डिसिशन नहीं था.
मालूम हो की 2012 में उनकी शादी बिजनेसमैन वरुण दहिया से हुई. उसके बाद अनु कुमारी गुरुग्राम में रहने लगीं. उनको एक बच्चा भी था. लेकिन मन में था की एक दिन मै बड़ी अधिकारी बनूँगी. तो उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दिया. पहले प्रयास में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. दरअसल वो अपने बच्चे से दूर रहकर तैयारी कर रही थी. और फेल हो गई. तो उनको बहुत ताने सुनने पड़े. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. और तैयारी जारी रखा.
दुसरे प्रयास जो 2017 में था. इस बार उन्होंने पुरे इंडिया में दूसरा रैंक लेकर आई. वह उस साल की दूसरी टॉपर बनी थी. IAS बनकर उन्होंने सभी आलोचक के मुह बंद कर दिए. उन्होंने कहा की UPSC कम्पलीट करने केलिए लोग ताने तो मरेंगे ही. लेकिन आपको अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए आगे बढ़ना है. उन्होंने आगे कहा की जो भी उम्मीदवार इस कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे है वो किताबो का चयन सोच समझ कर करें.
अनु कुमार हरियाणा की सोनीपत की रहने वाली है. उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है. फिर वो पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नागपुर चली गई. फिर वही पर ICICI बैंक में नौकरी करने लगी. लगभग दो वर्ष मुंबई में काम करने के बाद उनको गुरगांव ट्रान्सफर कर दिया गया था. फिर यही से उन्होंने UPSC का जर्नी शुरू किया.