जैसे ही जुलाई का महिना आया फिर से सभी बिहार से दुसरे राज्य जाने वाली ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है. जितने भी स्पेशल ट्रेन जून के आखिरी तारीख तक थे उन सभी ट्रेन के परिचालन में विस्तार कर दिया गया है. कई ट्रेन को जुलाई और अगस्त तक विस्तार कर दिया गया है. अब यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने लगी है. राजधानी पटना से पुरी समेत कई और ट्रेन में जिसके परिचालन में विस्तार कर दिया गया है.
इसी कड़ी में बिहार के बरौनी से ग्वालियर और पटना के रास्ते हावड़ा के रूट में कई स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार कर लिया गया है. उन सभी ट्रेनों की लम्बी लिस्ट निचे दी गई है.
| Number | Train Name | परिचालन date | परिचालन day |
|---|---|---|---|
| 08439 | पुरी-पटना स्पेशल | 28 सितंबर तक | प्रत्येक शनिवार |
| 08440 | पटना-पुरी स्पेशल | 29 सितंबर तक | प्रत्येक रविवार |
| 04137 | ग्वालियर-बरौनी स्पेशल | 31 जुलाई तक | प्रत्येक रविवार एवं बुधवार |
| 04138 | बरौनी-ग्वालियर स्पेशल | 01 अगस्त तक | प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार |
इसके अलावा कुछ ट्रेन और है जिसके परिचालन अवधी में विस्तार किया गया है.
| 03007 | हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल | 28 जुलाई तक | प्रत्येक रविवार |
| 03008 | खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल | 30 जुलाई तक | प्रत्येक मंगलवार |
| 03509 | आसनसोल-खातीपुरा स्पेशल | 30 जुलाई तक | प्रत्येक मंगलवार |
| 03510 | खातीपुरा-आसनसोल स्पेशल | 31 जुलाई तक | प्रत्येक बुधवार |
| 03409 | मालदा टाउन-खातीपुरा स्पेशल | 25 जुलाई तक | प्रत्येक गुरुवार |
| 03410 | खातीपुरा-मालदा टाउन स्पेशल | 26 जुलाई तक | प्रत्येक शुक्रवार |