जैसा की आप जानते है की भारत देश के वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो साल 2022 के दिसंबर महीने में ही भारत में अमृत भारत स्टेशन योजना को शुरू की थी. जिसके अंतर्गत बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना था. हालाकिं इस कार्य के लिए अब भारत देश के केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है.

वही आपको हम बता दे की इस कार्य के अंतर्गत बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन को नए आठ मंजिले के साथ सुविधाजनक रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिसके लिए अब डीपीआर की भी मंजूरी मिल गई है. वही बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन का विकास उत्तराधुनिक सुविधाओं से कराया जायेगा. जानकारी के लिए आपको हम बता दे की बिहार को फ़िलहाल 10 हजार 32 करोड़ का फंड मिला है.

जिसमें बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन के विकास का भी अंश शामिल है. हालाकिं फ़िलहाल बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही टिकट बुकिंग काउंटर और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा और वही इस स्टेशन पर कुछ नए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे. वही इस नए प्लेटफार्म को प्लेटफार्म संख्या एक से सटे पार्सल शेडिंग के पास बनाया जाएगा.

वही आपको हम बता दे की भागलपुर रेलवे स्टेशन को इंटरनेशनल लुक मिलने के बाद यहां पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ोतरी होगी. जैसे की यहाँ पर अगरतला मलादा, दिल्ली तेजस राजधानी, गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस, दुमका-पटना एक्सप्रेस के अलावा बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को भी भागलपुर रेलखंड होकर चलायी जाएगी.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...