Rain in Bihar
Rain in Bihar

Bihar Monsoon Report : बिहार का मानसून रिपोर्ट आ चूका है. रिपोर्ट के अनुसार बिहार के किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते मानसून की एंट्री हो चुकी है. सूबे के कई पूर्वी जिलों में मुसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है. लेकिन कुछ ऐसे भी जिलें है जहाँ अभी भी तापमान ऊपर है. बीते दिन बिहार के भोजपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री नोट किया गया. अभी भोजपुर में मानसून का आना बाकि है.

मौसम रिपोर्ट के अनुसार सभी पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. भागलपुर , सहरसा, किशनगंज , सुपौल, अररिया, कटिहार में तो जमकर बारिश हुई है. ये कोई प्री मानसून की बारिश नहीं है बल्कि मानसून की बारिश है. उम्मीद ये की जा रही है की अगले 4 से 5 दिनों के भीतर पुरे बिहार में मानसून का आगमन हो जायेगा.

राजधानी पटना में अभी मानसून की बारिश होने में लगभग 4 दिनों का समय लग सकता है. वैसे देखा जाये तो इस वर्ष मानसून की रफ़्तार थोड़ी धीमी है. पश्चिमी जिलों जैसे बक्सर, आरा, औरंगाबाद सिवान में छिटफुट बारिश हुई है. लेकिन गर्मी से अभी पूरी तरह से निजात नहीं मिली है. अरवल और वैशाली में गर्मी अभी बनी हुई है.

राजधानी पटना में आज बारिश की पूरी सम्भावना है. यहाँ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा वही न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से निचे जा सकता है. बिहार में मानसून आये हुए अभी 3 दिन ही हुए है. इसीलिए कुछ जगह पर बारिश अभी नहीं हुई है.

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...