पटना के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतें में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सोना और चांदी की कीमत में आई कमी वर्तमान में सभी निवेशको के लिए एक अच्छी खबर साबित हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है यही सही मौका है. अभी सोना और चांदी में निवेश करने से आने वाले 1 से 2 महीने में 20 से 25% का रिटर्न मिल सकता है.
वैश्विक बाजार में सोने में मंदी देखि जा रही है. अभी कुछ दिन बाजार की स्थिति मांग और सप्लाई के आधार पर कीमतों में बदलाव हो सकता है. बिहार पटना के स्थानीय निवेशकों और ग्राहकों को बाजार की गतिविधियों पर नज़र रखनी चाहिए . बीते दिन 24 कैरेट सोने में 580 रुपया प्रति 10 ग्राम की कमी आई थी. जैसे ही मौका मिले वह निवेश कर देना चाहिए.
बिहार के पटना में कल 24 कैरेट शुद्ध सोना का रेट 71,610 रुपया प्रति 10 ग्राम चल रहा था. वहीँ आज का भाव 580 रुपया गिर कर 71,030 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीँ 22 कैरेट सोने का आज का भाव 67,650 रुपया प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोने में भी कल के मुकाबले 550 रूपये की गिरावट आई है.
चांदी भी पिछले कई दिनों से लगातार फिर रही है. आज से 10 से 12 दिन पहले चांदी 99,990 रुपया प्रति किलो ग्राम रेट पर बिक रहा था. लेकिन चांदी की डिमांड कम होने से इसके रेट भी गिरावट आ गई है. आज का चांदी का भाव 95,600 रुपया प्रति किलो ग्राम है. कल भी चांदी इसी सेम रेट पर बिक रहा था. कल के मुकाबले आज कोई बदलाव नहीं आया है.
ये रहे देश के कुछ प्रमुख महानगर के सोना और चांदी के भाव:
| शहर | सोना का भाव प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट) | चांदी प्रति किलो |
| दिल्ली | 67,300 | 95,600 |
| लखनऊ | 67,300 | 95,600 |
| पटना | 67,650 | 95,600 |
| जयपुर | 67,340 | 95,600 |
| मुंबई | 67,180 | 95,600 |