भारत देश के बिहार राज्य फ़िलहाल बहुत आधुनिक तौर पर विकसित हो रहे है. जैसे की हाल ही में भारत देश के बिहार राज्य में साइंस सिटी का भी निर्माण कार्य जारी है. हालाकिं बिहार राज्य में साइंस सिटी के निर्माण के लिए हाल ही में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 फ़रवरी 2024 को इस साइंस सिटी का निर्माणाधीन जायजा लेने के लिए पहुंचे थे.
जानकारी के लिए आपको हम बता दे की बिहार राज्य में इस साइंस सिटी का निर्माण बिहार राज्य की राजधानी पटना में मोइनुल हक स्टेडियम के समीप साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है. वही आपको हम बता दे की पटना में इस साइंस सिटी की भारत देश के पूर्व राष्ट्रपति स्य भारत देश के महान वैज्ञानिक दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद मेंबनाया जा रहा है.
खबरों के मुताबिक हम आपको बता दे की पटना में निर्माण हो रहे इस साइंस सिटी में बिहार के मुख्यमंत्री के साथ बिहार के जदयू नेता संजय झा भी इसका उद्घाटन में मौजूद रहे थे. जिन्होंने साल 2019 में ही इसका उद्घाटन किया था. जबकि बिहार की राजधानी पटना में बन रहा यह साइंस सिटी दुनिया के बेहतरीन केन्द्रों में अपना एक अलग स्थान बनाएगा.
पटना के मोईन उल हक़ स्टेडियम के पास इस साइंस सिटी को लगभग 20.48 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है. वही इस साइंस सिटी के निर्माण होने में लगभग 400 करोड़ रूपए की टोटल खर्च आयेगी. वही पटना के इस साइंस सिटी की खासियत के बारे में चर्चा करे तो इस साइंस सिटी में लगभग पांच गैलरी बनाए जा रहे हैं. वही इसके हर गैलरी में लगभग आठ से दस प्रदर्शनी भी लगाए जाएंगे.
पटना के इस साइंस सिटी में प्रमुख वैज्ञानिकों के बारे में भी जानकारी मिलेगी. इसके साथ इस साइंस सिटी में लोगों को मानव शरीर के अंगों की उपयोगिता और कार्बन फुटप्रिंट के बारे में भी बताया जाएगा. इसके अलावा इस इस साइंस सिटी में इंडियन स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी. वही इस साइंस सिटी में जो लोग घुमने आएंगे उन्हें स्कूली सिलेबस से संबंधित विज्ञान के अलग-अलग सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.