बिहार से दिल्ली यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है. दिल्ली जाने के लिए अब सीट की चिंता नहीं करनी है. खुशखबरी यह है की भारतीय रेलवे ने बिहार से दिल्ली के बीच 10 स्पेशल ट्रेनें के अवधी को बढ़ा कर अगस्त और सितम्बर महिना कर दिया है. इन ट्रेनों की परिचालन अवधि जुलाई तक थी जिसे अब बढ़ाकर सितम्बर तक कर दिया गया है.
इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से बिहार के लोगों को दिल्ली जाने-आने में काफी सुविधा होगी. पहले ट्रेनों में सीट की कमी के कारण यात्रियों को बहुत परेशानी होती थी. जनरल कोच में लोग खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर थे. लेकिन अब इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी.
दानापुर-आनंद विहार स्पेशल
| गाड़ी सं. | ट्रेन का नाम | इस तारीख तक चलेगी | दिन |
|---|---|---|---|
| 03257 | दानापुर-आनंद विहार स्पेशल | 29 सितम्बर | रविवार |
| 03258 | आनंद विहार-दानापुर स्पेशल | 30 सितम्बर | सोमवार |
पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
| गाड़ी सं. | ट्रेन का नाम | कब तक चलेगी | खुलने का समय पटना और आनंद विहार से |
|---|---|---|---|
| 03255 | पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल | सितंबर | 22:20 |
| 03256 | आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल | 30 सितम्बर | 23:20 |
| 02391 | पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल | 28 सितम्बर | 22:20 |
| 02392 | आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल | 29 सितम्बर | 23:20 |