बिहार में आम जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. सूबे के कुछ जिलों में आज डीजल और पेट्रोल की कीमत में कमी आ गई है. डीजल और पेट्रोल के व्यावसायिक लोगो के लिए यह खबर राहत देने वाली होगी. बिहार में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण हुई है.
बिहार के गोपालगंज जिलें में कल के डीजल की कीमत 93.73 रुपया प्रति लीटर था. लेकिन आज 56 पैसा की कमी आई है. आज का भाव गोपालगंज में कुल 93.17 रुपया प्रति लीटर है. एक और जिला गया में भी 47 पैसे की कमी आई है. कल के मुकाबले आज का कीमत 92.85 प्रति लीटर है. औरंगाबाद में आज की कीमत 93.06 रुपया प्रति लीटर है. जो कल के मुकाबले 39 पैसे कम है.
रोहतास मिला में पेट्रोल 67 पैसा महंगा होकर 106.74 रुपया प्रति लीटर मिला रहा है. वहीँ गोपालगंज में 60 पैसा सस्ता हुआ है. गोपालगंज में आज का पेट्रोल का भाव 106.38 रुपया है. गया जिला में आज का पेट्रोल का भाव 106.04 रुपया पार्टी लीटर है. कल का यहाँ पेट्रोल का भाव 106.55 रूपए था. लेकिन आज 51 पैसा कम हो गया है.
बिहार के और भी कुछ जिलों में डीजल और पेट्रोल के दाम कम हुए है. उसमे औरंगाबाद , भोजपुर और भागलपुर प्रमुख है. डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कमी से बिहार के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा.