पटना दिल्ली राजधानी (तेजस एक्सप्रेस ) और पटना से दिल्ली जाने वाली सबसे प्रमुख ट्रेन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत लगभग 20 ट्रेन को पटना जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया गया है. दरअसल बिहार की राजधानी पटना में दिनांक 12 मई को कुछ बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसके कारण पटना जंक्शन से खुलने वाली कई ट्रेन को दुसरे जंक्शन पर डाइवर्ट कर कर दिया गया है. आइये जानते है पूरी डिटेल.
मिली जानकारी के अनुसार 12 तारीख को पटना में कुछ कार्यक्रम होना है. जिसके कारण रोड पर ट्रैफिक जाम लग सकता है. इसीलिए पटना जंक्शन से खुलने वाली कई प्रमुख ट्रेन को डाइवर्ट करके राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन कर दिया गया है. इसी लिए जिन यात्रियों को पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़नी है वो एक बार समय सारणी जरुर चेक करें.
बता दें की पटना – दिल्ली की सबसे प्रमुख ट्रेन तेजस (राजधानी एक्सप्रेस) एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति को आप पटना जंक्शन से नहीं पकड़ पाएंगे. ये ट्रेन आपको या तो राजेंद्र नगर टर्मिनल पर मिलेगी या फिर दानापुर जंक्शन पर. इसके साथ कई और ऐसे ट्रेन है जिनको डाइवर्ट कर दिया गया है. आइये जानते है पूरी लिस्ट. निचे दी गई है.
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम |
|---|---|
| 12309 | तेजस एक्सप्रेस |
| 12303 | संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस |
| 03413 | अकालतख्त एक्सप्रेस |
| 12313 | मालदा नई दिल्ली स्पेशल |
| 12367 | विक्रमशिला |
| 22197 | कोलकाता वीजीएलबी |
| 12369 | कुंभ |
| 12305 | हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस |
| 15657 | कामख्या |
| 12328 | उपासना |
| 13006 | पंजाब मेल |
| 12334 | विभूति एक्सप्रेस |
| 03132 | गोरखपुर हावड़ा एक्सप्रेस |