बिहार के यात्रियों को दिल्ली से जैसे महानगर से बिहार लौटने में अब बड़ी परेशानी होने लगी है. सभी तरह की नियमित ट्रेन फुल चल रही है. जनरल कोच में तो अब कही भी सीट खाली नहीं मिल रही है. स्लीपर कोच में भी भीड़ काफी होती है. ऐसे में अब यात्री जाये तो कहा जाये. बिहार वासियों को इसी रेल यात्रा में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के विभिन्न शहरों को आने वाली ट्रेन को दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार से चलाने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें की कुल 10 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है.

सभी स्पेशल ट्रेन की पूरी लिस्ट निचे दी गई है:
गाड़ी संख्या: 04005अप और 04006 डाउन
नाम: जयनगर-दिल्ली स्पेशल
समय: 04006 (दिल्ली से 23:05 बजे) – 04005 (जयनगर से 01:30 बजे)
तारीख: 26.11.2024 (मंगलवार और शुक्रवार)
गाड़ी संख्या: 05219/05220
ट्रेन का नाम: मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल
समय: 05219 (मुजफ्फरपुर से 13:30 बजे) – 05220 (आनंद विहार से 08:00 बजे)
तारीख: 31.12.2024 (प्रतिदिन)

गाड़ी संख्या: 04067/04068
ट्रेन का नाम: दरभंगा-दिल्ली स्पेशल
समय: 04068 दिल्ली से 19:30 बजे – 04067 दरभंगा से 18:00 बजे
तारीख: 15.11.2024 मंगलवार और शुक्रवार
गाड़ी संख्या: 04021/04022
ट्रेन का नाम: सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल
समय: 04022 आनंद विहार से 11:40 बजे – 04021 सीतामढ़ी से 18:00 बजे
तारीख: 29.11.2024 बुधवार और शुक्रवार

ट्रेन संख्या: 02261/02262
ट्रेन नाम: दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल
समय: 02262 – नई दिल्ली से 00:20 बजे – 02261 – दरभंगा से 23:20 बजे
तारीख: 27.11.2024 – बुधवार और रविवार
गाड़ी संख्या: 04031/04032
ट्रेन का नाम: सहरसा-आनंद विहार स्पेशल
समय: 04032 – आनंद विहार से 05:15 बजे – 04031 सहरसा से 13:00 बजे
तारीख: 30.11.2024 सप्ताह के अनुसार

Rajiv, a proficient news writer and reporter, boasts 2 years of expertise in content creation, cutting-edge news analysis, and on-the-ground reporting. With a keen eye for detail and a passion for uncovering...