बिहार सड़क परियोजनाएं के अंतर्गत बिहार के कई सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. बिहार के प्रमुख जिले मुजफ्फरपुर , सीतामढ़ी और हाजीपुर के लगभग 24 किमी की सड़कें को मरम्मत और चौड़ीकरण करने का प्लान तैयार कर लिया गया है. मुजफ्फरपुर की कई सड़कें है जो काफी जर्जर हो चुकी है साथ ही साइड से ख़राब होकर काफी सकरी हो चुकी है.
मुजफ्फरपुर की कई सड़कें जैसे चांदनी चौक से बखरी पथ वाला रोड को चौड़ीकरण करने की लम्बे समय से कवायद चल रही है. अब इस रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू होने वाला है. इसके अलावा मिठनपुरा चौक से इमली चौक वाला लगभग 1.3 किलोमीटर रोड को भी और चौड़ा किया जायेगा और इसकी फिर से मरम्मत की की जाएगी.
इसलिए मुजफ्फरपुर के लगभग 6 सडकों को मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है. अभी तो बिहार में मानसून शुरू होने वाला है. लेकिन जैसे ही मानसून ख़त्म होगा लिस्ट में दी गई सभी सड़कें पर काम अविलम्ब शुरू कर दिया जायेगा. मालूम हो की मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी पथ के पुराना बाज़ार से मुजफ्फरपुर के रामदयालु तक वाला लगभग 8.10 किमी रोड को चौड़ीकरण करना है.
वर्तमान में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और हाजीपुर के लिए 100 करोड़ रूपये खर्च करने को तय किया गया है. उन सभी सडकों के लिस्ट जिनको रेनोवेशन किया जायेगा निचे दी गई है. जानकारी के अनुसार लेनिन चौक से मझौलिया चौक वाला रोड भी रेनोवेट किया जायेगा. इसकी लम्बाई लगभग 1.6 किलोमीटर है.
मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और हाजीपुर के बीच के सड़कों का यह कायाकल्प क्षेत्रीय विकास और लोगों की सुविधा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण पहल है. बरसात के बाद आशा है कि इस परियोजना की स्वीकृति और समय पर कार्यान्वयन से बिहार के इस हिस्से की सड़कों का स्वरूप बदलेगा और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा.